परवलिया

खजूरी स्कूल की 41 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिल पूर्व विधायक कलसिंह भाबर ने किया वितरण…

परवलिया@उमेश पाटीदार 

ग्राम खजूरी के माध्यमिक विद्यालय में आज साइकिल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 41 से अधिक छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित की गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का जमीनी उदाहरण कलसिंह भाबर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्री कलसिंह भाबर ने कहा, भाजपा सरकार की ये योजना बेटियों के लिए वरदान है अब हमारी बेटियों को स्कूल जाने में दिक्कत नहीं होगी शिक्षा से ही गांव और प्रदेश की तस्वीर बदलेगी थांदला मंडल अध्यक्ष श्री बंटी डामोर ने कहा, यह साइकिल सिर्फ साधन नहीं है, ये बेटियों के सपनों की उड़ान है। इससे स्कूल ड्रॉपआउट रुकेगा और बेटियां आगे बढ़ेंगी संगठन हमेशा शिक्षा के साथ राजेश वसुनिया जिला महामंत्री ने कहा,भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा समाज और शिक्षा के उत्थान के लिए काम करता है। बेटियों को साइकिल मिलना इस बात का प्रमाण है कि सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचा रही है उन्होंने कहा कि जिले में हर जरूरतमंद छात्र-छात्रा तक योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा गांव का विकास शिक्षा से ही संभव पूर्व सरपंच कैलाश डामोर ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा, हमारा प्रयास है कि खजूरी गांव शिक्षा के क्षेत्र में जिले में नंबर वन बने। पंचायत हमेशा छात्राओं के साथ खड़ी है कार्यक्रम का संचालन शाला प्राचार्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, पालकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!