बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई,,खवासा में निकाली गई वाहन रैली…

#Jhabuahulchul
खवासा@आयुष पाटीदार
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जन्म जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर की गई।
इसके पश्चात बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा एक-एक कर पुष्प अर्पित किए गए तथा उनके सम्मान में जोरदार नारे लगाए गए, जिससे पूरा वातावरण बाबा साहब के जयघोष से गूंज उठा।

मांगलिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय श्री बलाई समाज के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिसोदिया सहित विजय मालवीय, शंभुलाल चंद्रावत, ईश्वर मालवीय, जितेंद्र बोरिया, हीरालाल चंद्रावत, अंकलेश बामनिया, अर्जुन मालवीय, सुमित शिंदे, जितेन्द्र लोट, बाबूसिंह लिमड़िया, हर्षित मालवीय, दीपक सिसोदिया, अमन चंद्रावत, मुकेश चंद्रावत, शंकर चरपोटा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात मांगलिक भवन से वाहन रैली निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूरे उत्साह के साथ भ्रमण करती हुई पुनः मांगलिक भवन पर आकर संपन्न हुई।



