मेघनगर

धूप में तड़प रहे पशुओं को मिला सहारा: टेंट लगाकर अभिनंदन नांदेचा ने पेश की जीवदया की मिसाल..

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

हाल ही में अवैध पशु परिवहन मामले में पुलिस द्वारा बरामद किए गए पशुओं को मंडी परिसर में सुरक्षित रखा गया था। तेज धूप और गर्मी के बीच इन बेजुबान पशुओं की हालत को देखते हुए सामाजिक सरोकार निभाते हुए लक्षित टेंट के ऑनर अभिनंदन नांदेचा ने तत्काल टेंट की व्यवस्था कर मानवता और जीवदया की अनूठी मिसाल पेश की।

जानकारी के अनुसार पुलिस कार्रवाई के बाद मंडी परिसर में रखे गए पशु खुले स्थान पर थे, जहां कड़ी धूप के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति को देखते हुए अभिनंदन नांदेचा ने बिना किसी स्वार्थ के आगे आकर टेंट लगवाया, जिससे पशुओं को छाया और राहत मिल सकी।

स्थानीय नागरिकों ने अभिनंदन नांदेचा के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जहां लोग अपने स्वार्थ में व्यस्त रहते हैं, वहीं इस प्रकार की सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणादायक है। बेजुबान पशुओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाकर उन्होंने समाज को जीवों के प्रति दया और सेवा का संदेश दिया है।

नगरवासियों ने कहा कि ऐसे कार्यों से समाज में सकारात्मक सोच विकसित होती है और जरूरतमंदों के साथ-साथ पशु-पक्षियों की सेवा की भावना भी बढ़ती है। अभिनंदन नांदेचा का यह कदम निश्चित रूप से अनुकरणीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!