झकनावदा

नगर में आज श्री हनुमंत जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,,गली वाले हनुमानजी को किया 56 भोग अर्पित…

#Jhabuahulchul 

झकनावदा@नारायण राठौड़ 

02 अप्रेल 2026 को श्री हनुमान जन्मोत्सव नगर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के सभी हनुमान मंदिर को सुसज्जित लाइटों ओर फूलों से सजा कर तैयार किया गया एवं प्रत्येक श्री हनुमान मंदिर पर दिव्य श्रृंगार कर चोला चढ़ाया गया । हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी कल से ही नगर में चालू हो गई मारुति नंदन मित्र मंडल और सुंदरकांड मित्र मंडल द्वारा ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 4 बजे से गली वाले हनुमान जी का पूजन अर्चन कर सुंदरकांड पाठ , हनुमान चालीसा कर, छप्पन भोग अर्पण कर आरती उतार कर नगर वासियों के द्वारा भव्य शोभा यात्रा में ढोल ,बैंड बाजों के साथ हाथ में भगवा ध्वज लिए गगन बेदी नारे, मधुर भजन ,जय कारे जय श्री राम आदि लगाकर सभी हनुमान मंदिर पर पूजन अर्चन कर केसरिया ध्वज लगा कर भव्य जुलूस निकाला गया जुलूस का समापन माताजी गली वाले हनुमानजी मंदिर पर किया गया तत्पश्चात महाआरती उतार कर 56 भोग की महाप्रसादी वितरण की गई।

इस अवसर पर नगर की सनातन धर्म प्रेमी जनता ओर सुंदरकांड मित्र मंडल,मारुति नंदन मित्र मंडल के सभी सदस्य उपस्थि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!