झकनावदा

पीएम श्री विद्यालय झकनावदा में समर कैंप शिविर का हुआ समापन,,,उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को बांटे प्रमाण पत्र…

झकनावदा@नारायण राठौड़ 

1 मई से 1 जून तक आयोजित समर कैंप (ग्रीष्मकालीन शिविर) का पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झकनावदा मे रंगारंग कार्यक्रमों के साथ विधिवत समापन हुआ। इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सर्वांगीण विकास ओर प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से आयोजि किया गया था ।

शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष फकीरचंद माली, जीवदया संगठन के राष्ट्रीय महा सचिव मनीष कुमट, पत्रकार संजय व्यास, शांतिलाल सोलंकी, पत्रकार नारायण राठौड़ उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने मां शारदा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर द्वीप्रज्वलित,पूजन कर आयोजन का विधिवत श्री गणेश किया। सभी अतिथियों का संस्था द्वारा संस्था का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। जिन्होंने शिविर में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

प्रतिभाओं को मिला मंच, अतिथियों ने सराहा

इस अवसर पर पीएम श्री विद्यालय झकनावदा कक्ष में आयोजित समापन समारोह में बच्चों ने समर कैंप के दौरान सीखी गई विभिन्न कलाओं, जैसे- डांस, ड्राइंग,संगीत, कंप्यूटर प्रशिक्षण,क्राफ्ट, क्रिकेट और अन्य रचनात्मक गतिविधियों का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों के इस हुनर को देखकर उपस्थित अतिथि और पालक मंत्रमुग्ध हो गए।

अतिथियों ने बांटे प्रमाण पत्र

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में शिविर में सहभागी बने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रमाण पत्र पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

अतिथियों का सामूहिक संदेश

पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री फकीरचंद माली ने कहा कि बच्चों में ऊर्जा का संचार करने के लिए ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित होने चाहिए और बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रहने की सलाह दी।

वहीं जीवदया संगठन के राष्ट्रीय महा सचिव मनीष कुमट ने बच्चों को कहां की आप इस प्रकार की हर गतिविधि से जुड़े ओर कुछ नया सीखने का प्रयास करें। बच्चों से पूछा अगर आप एक माह की छुट्टियां घर बिताते तो कुछ सिख पाते। बच्चों ने कहा नहीं। ओर बच्चों ने कहां हमने यहां एक माह के शिविर में बहुत कुछ नया सीखने का प्रयास किया ओर सिखा भी। वहीं कुमट ने छात्रों से कहा कि अभी से आपकी जिस कार्य में रुचि हो उस ओर आगे बढ़े और अपने भविष्य को तय करने के साथ साथ स्किल इंडिया की मंशा पूरी हो सके।

इस दौरान प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया, श्रीमती मोनू सोलंकी, हर्षिता चोयल, लक्ष्मी (बबलू) चौधरी, सुरेश प्रजापति, कैलाश कटारा,यशराज घटिया,अनिल बलूंदिया मौजूद रहे। आयोजन का संचालन शिक्षक हेमेंद्र कुमार जोशी ने किया आभार दिनेश बघेल में माना। पत्रकार संजय व्यास और नारायण राठौड़ ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

इन्होंने किया आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम के अंत में शिविर के आयोजकों और प्रशिक्षकों ने सभी अतिथियों, पालकों और बच्चों का आभार व्यक्त किया। समापन समारोह का संचालन और आभार प्रदर्शन शिविर प्रभारी द्वारा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पालकगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!