झकनावदा
झकनावदा : पल्स पोलियो अभियान शुरू, जनप्रतिनिधियों ने पिलाई ड्रॉप..

झकनावदा@नारायण राठौड़
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झकनावदा में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ। जनप्रतिनिधियों ने नवजात बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
सीएचसी प्रभारी डॉ. शोभित शुक्ला ने कहा कि भारत में पोलियो का उन्मूलन हो चुका है, फिर भी कुछ देशों में वायरस सक्रिय है। इसी को देखते हुए 0 से 5 वर्ष तक के हर बच्चे को ड्रॉप पिलाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि 28 से 30 तारीख तक गठित टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़, समाज सेवी शिक्षक हेमेंद्र कुमार जोशी, हरीश राठौड़, संजू व्यास, मनीष कुमट, नारायण राठौड़ ,डॉ. अकरम चौहान, बहादुर मेड़ा समेत जनप्रतिनिधि, पत्रकार व स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित था।



