गांधी चौक से शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान, तीन दिन घर-घर पहुंचेगी टीमें…!

थांदला@उमेश पाटीदार
नगर के गांधी चौक में रविवार सुबह से ही पल्स पोलियो अभियान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। अभियान का शुभारंभ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मनीषा निनामा ने नन्हे बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। अभियान के दौरान गांधी चौक पर बच्चों और उनके अभिभावकों की अच्छी खासी मौजूदगी रही।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मनीषा निनामा ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। इस दौरान उनके साथ आशा सहयोगिनी साधना मुणिया भी मौजूद रहीं। दोनों ने क्षेत्र के बच्चों को दवा पिलाने के साथ अभिभावकों को जागरूक किया कि पोलियो से बचाव के लिए प्रत्येक बच्चे को समय पर खुराक दिलाना बेहद जरूरी है।
मनीषा निनामा ने बताया कि अभियान का लक्ष्य 0 से 5 वर्ष तक के एक भी बच्चे को पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहने देना है। उन्होंने कहा कि रविवार को बूथों पर दवा पिलाने के बाद अगले तीन दिनों तक स्वास्थ्य एवं आंगनवाड़ी की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को भी पोलियो की दो बूंद पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके।
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने सभी छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें,



