सारंगी

ग्राम बैगनबड़ी में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवाई…

सारंगी@संजय उपाध्याय

जिले में बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ उप स्वास्थ्य केंद्र बैगनबड़ी में किया गया। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी एम एल चोपड़ा के आदेशअनुसार राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 28 से 30 जून तक व्यापक स्तर पर अभियान संचालित किया जा रहा है बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पीलाकर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का उद्देश्य निर्धारित किया गया है

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगी के उप स्वास्थ्य केंद्र बैगनबड़ी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत सरपंच सरिता गामड़ एवं भाजपा सारंगी मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल गामड़ द्वारा बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया गया।

उप स्वास्थ्य केंद्र बैगनबड़ी की एएनएम निशा बंसल ने बताया कि अभियान के तहत 0 से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दवा पिलाई जाएगी।

सी एच ओ अरुण बैरागी ने बताया कि आंगनवाड़ी , आशा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं और पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखें।

उन्होंने कहा कि हर बच्चे तक पोलियो की दो बूंद पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है जनसहयोग से ही पोलियो मुक्त समाज का सपना साकार किया जा सकता है। अभियान के शुभारंभ अवसर पर सरपंच सरिता पप्पू लाल गामड़ स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ, आशा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

नागरिकों से अपील : सारंगी भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल गामड़ द्वारा ग्राम के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि उन्हें अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो रोधी दवाई की खुराक अवश्य पीलवाए तथा इस महत्वपूर्ण जन स्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!