प्रफुल्ल धमानिया बने झाबुआ जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष,,,भाजपा प्रदेश नेतृत्व की सहमति से मिली जिम्मेदारी, थांदला में जश्न का माहौल…

थांदला@उमेश पाटीदार
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा झाबुआ जिले की कार्यकारिणी में थांदला को बड़ी जिम्मेदारी मिली है थांदला निवासी युवा भाजपा नेता प्रफुल्ल धमानिया को मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत जी खंडेलवाल के निदेशक अनुसार एवं अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार तथा जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह परमार जिला अध्यक्ष भानु भुरिया की सहमति से शुक्रवार को धमानिया की नियुक्ति का पत्र जारी किया। नियुक्ति की खबर थांदला पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी मनाई स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा प्रफुल्ल जी की नियुक्ति से थांदला का मान बढ़ा है वे जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं अनुसूचित जाति बस्तियों में उनकी मजबूत पकड़ है।नियुक्ति के बाद प्रफुल्ल धमानिया ने कहा मेरा लक्ष्य झाबुआ जिले के हर बूथ पर आज जा मोर्चा को मजबूत करना और बधाई देने वालों का तांता पूर्व विधायक कलसिंह भाबर जिला भाजपा अध्यक्ष भानु भूरिया, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पंणदा दिलीप डामोर सहित थांदला-झाबुआ के भाजपा नेताओं ने धमानिया को बधाई दी है।





