सारंगी
श्री खेड़ापति हनुमान जी का मनभावन किया श्रृंगार..

सारंगी@संजय उपाध्याय
रतलाम रोड स्थित खेड़ापति हनुमान जी का मंगलवार को मनभावन शृंगार पंडित मूलचंद दास बैरागी ने किया। खेड़ापति हनुमान जी का आकर्षक विशेष श्रृंगार किया गया मनमोहक श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे सभी भक्तों ने मनभावन श्रृंगार की प्रशंसा की पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। अति प्राचीन खेड़ापति हनुमान जी की यह मूर्ति चमत्कारिक है यहां दर्शन करने के साथ ही भक्तों ने जो भी मांगा है खेड़ापति हनुमान जी ने भक्तों की मनोकामना पूर्ण की हैं भक्तों को भी हनुमान जी पर पूर्ण विश्वास है।
श्रृंगार करने वाले पंडित मूलचंद दास बैरागी ने सभी दर्शनाथीयो का आभार माना



