पेटलावद

रीवा की दुःखद घटना के विरोध में पेटलावद जैन समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,,सकल जैन समाज ने संत सुरक्षा को लेकर शासन से ठोस कदम उठाने की अपील..

#Jhabuahulchul 

पेटलावद डेस्क। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में हुई अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक सड़क दुर्घटना में जैन समाज की पूज्य आर्यिका उपशममती माताजी एवं पूज्य आर्यिका श्रुतमती माताजी के असामयिक कालधर्म प्राप्त होने की घटना ने संपूर्ण जैन समाज एवं संत समाज को अत्यंत व्यथित एवं आहत किया है।

इस दुःखद घटना के विरोध एवं जैन संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर महावीर समिति पेटलावद के तत्वावधान में सकल जैन समाज पेटलावद द्वारा सोमवार को तहसीलदार अनिल बघेल को मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि रीवा घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए। साथ ही जैन संतों एवं साध्वियों की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रभावी नीति लागू की जाए।

महावीर समिति अध्यक्ष संजय भंडारी (गुड्डू), तेरापंथ समाज अध्यक्ष नरेन्द्र पालरेचा, स्थानकवासी श्री संघ अध्यक्ष अशोक मेहता ने मांग की कि संतों के विहार मार्गों पर सुरक्षा एवं यातायात नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु स्थायी एवं प्रभावी नीति बनाए जाने की भी मांग शासन से की गई।

मंदिर मार्गी समाज अध्यक्ष सुरेन्द्र भंडारी, संजय मालवी, दिगम्बर समाज से चिंतन मंडलोई, प्रदीप जैन सहित समाज प्रतिनिधियों ने मांग की कि संत समाज अहिंसा, संयम एवं मानवता का संदेश देता है तथा इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक हैं। जैन समाज ने शासन से संत सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने एवं ठोस कदम उठाने की मांग की।

इस अवसर पर अनोखीलाल मेहता, दिलीप भंडारी, सुरेश मुथा, अनोखीलाल लोढ़ा, कीर्तिश चाणोदिया, लोकेश भंडारी, फूलचंद कांसवा, जितेंद्र मेहता, अभिषेक पटवा, अनिल मुथा, नरेन्द्र भंडारी, प्रदीप पटवा, पदम् मेहता, विजय भंडारी, चेतन कटकानी, अंकित कटकानी, मनीष भंडारी, राजेश वोरा, संजय भंडारी, अजय मेहता, दीपक झाड़मता, रजनीश पटवा, विपिन सोनी, सुदीप भंडारी, गौरव मांडोत, अर्पित बोकड़िया, सुभाष भंडारी, पारस सोलंकी, अर्पित चोपड़ा, संजय भंडारी सहित आदि समाजजन उपस्थित रहे। ज्ञापन का वाचन जितेन्द्र कटकानी ने किया, उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पीयूष पटवा द्वारा दी गई साथ ही समाजजनों ने एकजुट होकर संत सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!