रायपुरिया

रामनगर में पंचकुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 20 से 24 अप्रैल तक..

रायपुरिया@डेस्क रिपोर्ट

श्री राम लक्ष्मण सीता की मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं और पूरे गाँव में भक्ति, उत्साह एवं उल्लास का वातावरण व्याप्त है। यह भव्य धार्मिक आयोजन 20 अप्रैल से 24 अप्रैल* तक आयोजित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत *पंचकुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ आचार्य दिनेश जी शर्मा इन्दौर के सान्निध्य में* संपन्न कराया जाएगा।

हेमाद्रि प्रायश्चित, पंचांग कर्म, जलयात्रा, मंडप प्रवेश, जलाधिवास आरती वैशाख सुदी 3/4, सोमवार, दि. 20 अप्रैल 2026

देवताओं का आव्हान, स्थापना, पुजन, हवन, मुर्तियो का धान्यादिवस, आरती, सुन्दरकांड वैशाख सुदी 5, मंगलवार, दि. 21 अप्रैल 2026

स्थापित देवताओं का पुजन, हवन, मुर्तियो का फुल, पुष्प, पंचामृत धिवास आरती वैशाख सुदी 6, बुधवार, दि. 22 अप्रैल 2026

देवताओं का पुजन, हवन, स्नान विधि, नगर भ्रमण एवं श्य्याधिवास आरती वैशाख सुदी 7, गुरुवार, दि. 23 अप्रैल 2026

देवताओं का पुजन, गंगामाता पुजन, हवन, अभीजित मुहूर्त, आरती वैशाख सुदी 8, शुक्रवार, दि. 24 अप्रैल 2026

आयोजन को लेकर गाँव में व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं। पंचकुंडी यज्ञशाला का निर्माण बांस एवं लकड़ी से किया जा रहा है,

इस पावन अवसर पर अनेक पूज्य संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा, जिनमें *गादीपति सिंघेश्वर धाम के श्री महंत रामेश्वर जी गिरी महाराज, श्री श्री 108 संत रत्न श्री दयाराम जी महाराज (पीपल खुटा धाम),एवं अंतरराष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता पंडित श्री बालकृष्ण जी (नगर खेड़ा, पिपलोदा)* प्रमुख रूप से शामिल होंगे। उनके आगमन से कार्यक्रम की आध्यात्मिक गरिमा और अधिक बढ़ेगी।

मंदिर निर्माण एवं जीर्णोद्धार समिति के सदस्य एवं समाज जन पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं उत्साह के साथ इस महोत्सव को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। समस्त ग्रामवासी एवं श्रद्धालुजन इस ऐतिहासिक और पुण्य अवसर पर सपरिवार पधारकर धर्मलाभ प्राप्त करें, ऐसी अपील भी समिति द्वारा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!