भारतीय जनता पार्टी सारंगी मंडल की बैठक संपन्न ओर बंगाल विजय पर मनाया कार्यकर्ताओं ने जश्न,,,आतिशबाजी कर मिठाई खिलाते हुए एक दूसरे को बधाई दी ।

#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
भारतीय जनता पार्टी सारंगी मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा विधान सभा प्रभारी हेमंत भट्ट,मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल गामड़ बैठक में सम्मिलित होकर भारत माता, तस्वीर माल्यार्पण कर नमन किया। भाजपा सारंगी मंडल अध्यक्ष ने स्वागत भाषण दिया और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने की बात कही भाजपा मंडल प्रभारी द्वारा संबोधित कर बताया उसकी विचारधारा, अस्तित्व और कार्यसंस्कृति का मूल आधार है। भाजपा की सफलता के पीछे मुख्य कारक उसके सांगठनिक ढांचे की मजबूत करना होता हे। ओर
बूथ स्तर पर मजबूत संगठन का अर्थ है हर बूथ, मंडल और जिले स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता। इससे पार्टी को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मजबूती मिलती हैं पार्टी के निष्क्रिय कार्यकर्ता को जाग्रत करें और जो पदाधिकारि पद लेने के बाद भी सक्रिय नहीं है उनकी जगह काम करने वाले कार्यकर्ता को मोका दिया जाएं और अच्छे से काम करें
बंगाल विजय पर मनाया जश्न
बैठक के पश्चात बंगाल विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से वाहन रैली निकाल कर सारंगी चौपाल स्थिति टंट्या मामा मूर्ति के सामने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। बैठक में उपस्थित विधानसभा प्रभारी हैमंत भट्ट,मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल गामड़, पुर्व मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी, युवा मोर्चा जिला मंत्री जितेंद्र गेहलोत युवा मोर्चा जिला मंत्री महैन्द्र सिंह ऊं, वरिष्ठ नेता हनुमंत सिंह गंगा खेड़ी, परमानंद पाटीदार, महामंत्री पवन गुर्जर, रामचन्द्र भुरिया ,जन जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष तेजमल सोलंकी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बद्रिलाल पाटीदार,पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय पंवार,उपाध्यक्ष दिनेश पारगी, भमर सिंह गेहलोत,सुरेश चन्द्र परिहार,हैमेन्द्र सिंह राठौर, बाबु लाल पाटीदार, राकेश गामड़,देवि सिंह निनामा,हर्षवर्धन सिंह राठौर,जयराज भट्ट, प्रेमदास बैरागी, जितेंद्र वर्मा, दिनेश मुणिया, अर्जुन डामर,आदि भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ ओर सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





