रायपुरिया

रायपुरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेत से भरे डंपरों सहित 6 वाहनों पर ठोका जुर्माना…

रायपुरिया@राजेश राठौड़ 

रायपुरिया में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। टीआई गीता जाटव के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे वाहनों को पकड़ा। इस कार्रवाई में रेत से भरे दो डंपरों सहित कुल 6 वाहनों पर पुलिस ने जुर्माना लगाया।

अवैध परिवहन की सूचना मिलने पर पुलिस बल सतर्क हुआ और रायपुरिया क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को रेत से लदे दो डंपर मिले, जिनके दस्तावेजों की जांच की गई और नियमानुसार जुर्माना वसूला गया। पुलिस की इस कार्रवाई में चार बड़े वाहनों में से प्रत्येक पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया, वहीं बिना आवश्यक दस्तावेजों के चल रही दो बाइक सवारों से 600 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में टीआई गीता जाटव के मार्गदर्शन में शैलेंद्र रघुवंशी, जितेंद्र सिंह और पुलिस बल के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस सख्ती से वाहन चालकों और रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी ताकि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!