खजूरी बिड़ धाम पर आर्याव्रत पत्रकार संघ का पौधारोपण नशा मुक्ति और पर्यावरण का दिया एक साथ संदेश…

थांदला@उमेश पाटीदार
रविवार को खजूरी स्थित आस्था के केंद्र प्रसिद्ध बिड़ धाम मंदिर पर आर्याव्रत पत्रकार संघ द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मंदिर परिसर क्षेत्र में छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। पंडित जी एवं वहां के ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि हर साल मंदिर परिसर में पौधे लगाकर उसे हरा-भरा रखा जाएगा इस अवसर पर थाना प्रभारी अशोक कनेश एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलीम शेरानी अधिवक्ता प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष मनोज पुरोहित और आर्याव्रत पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष हरीश राठौर विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों ने फावड़ा चलाकर पौधे लगाए और आमजन को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया थाना प्रभारी अशोक कनेश ने कहा कि बीड़ धाम सिर्फ धार्मिक स्थल नहीं बल्कि समाज सुधार का केंद्र है यहां पुजारी जी द्वारा किया जा रहा नशा मुक्ति का काम पुलिस के लिए भी प्रेरणा है अगर युवा नशे से दूर रहेंगे तो अपराध अपने आप काम हो जाएगा आर्याव्रत पत्रकार संघ का यह पौधारोपण अभियान काबिले तारीफ है पुलिस प्रशासन ऐसे सामाजिक कार्यों में हमेशा सहयोग करेगा।

जिला अध्यक्ष हरीश राठौर ने बताया कि पत्रकारिता का काम सिर्फ खबर लिखना नहीं है समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है। बिड़ धाम जैसे धार्मिक स्थल पर पौधारोपण करके हमने ये संदेश दिया है कि अगर हर व्यक्ति एक पेड़ लगाए तो धरती बच जाएगी। आर्याव्रत पत्रकार संघ आगे भी ऐसे सेवा कार्य करता रहेगा समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच कैलाश डामोर ने बताया कि खजूरी बिड़ धाम हमारी आस्था का केंद्र माताजी के आशीर्वाद से हर रविवार हजारों श्रद्धालु यहां आते हैं पत्रकार संघ द्वारा किया गया पौधारोपण बहुत सराहनीय है इससे मंदिर परिषद हरा भरा होगा और आने वाले श्रद्धालुओं को छाया मिलेगी गांव वाले भी अब संकल्पित है कि मंदिर को स्वच्छ रखेंगे बिड़ धाम माताजी का चमत्कार दूर-दूर मशहूर है मध्य प्रदेश गुजरात राजस्थान तक के लोग आने लगे यहां माताजी विराजमान हैं। हर रविवार को माताजी की विशेष पूजा होती है और हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं मंदिर के कालीया पुजारी जी पिछले कई सालों से निशुल्क रूप से लोगों की दारू और नशे की लत छुड़ाने का काम कर रहे हैं। उनके आशीर्वाद से आज तक सैकड़ों परिवार उजड़ने से बचे हैं और नशा मुक्त होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़े हैं। लोग इसे माताजी का चमत्कार मानते हैं कार्यक्रम में पत्रकार साथियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर प्रण लिया कि बिड़ धाम परिसर को स्वच्छ और हरा-भरा रखेंगे पौधारोपण कार्यक्रम में गरिमामई उपस्थिति थाना प्रभारी अशोक कनेश राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलीम शेरानी अधिवक्ता प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पुरोहित जिला अध्यक्ष हरीश राठौर जिला उपाध्यक्ष मोहन परमार जिला बिड़ माता धाम पंडित कालिया माता जी धर्म प्रसाद प्रमुख वरसिग गरवाल मोहन पडियार वीरेन भट्ट उपाध्यक्ष विवेक व्यास थांदला तहसील अध्यक्ष धीरज वाघेला रमेश चंद्र सोलंकी थांदला ग्रामीण तहसील अध्यक्ष उमेश पाटीदार नीलिमा डाबी इमरान खान पेटलावद तहसील अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर पीयूष राठौड़ राकेश डाबी कोटवाल धूलेसिंह पारगी बेलू बारिया शाहिद खान कुलदीप वर्मा निसार शेरानी प्रियांश डाबी मुकेश मईडा निलेश बारीया दिनेश पारगी एवं हजारों ग्रामीण जन उपस्थित रहे।




