आजाद जिला विकलांग कल्याण समिति ने नवागत सीएमएचओ का किया स्वागत…

झाबुआ डेस्क। आजाद जिला विकलांग कल्याण समिति, जिला झाबुआ द्वारा नवागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) का पुष्पगुच्छ एवं फूलमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह में समिति के अध्यक्ष कमलेश राठौर के नेतृत्व में प्रोग्राम मैनेजर मनोज वासुनिया, संजय खपेड, उषा गनावा, संगीता वासुनिया, जबली राठौर, मनुडी राठौर, दिनेश चौहान तथा कोऑर्डिनेटर सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
समिति के पदाधिकारियों ने नवागत सीएमएचओ का अभिनंदन करते हुए उन्हें सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। साथ ही जिले में स्वास्थ्य सेवाओं एवं दिव्यांगजनों के कल्याण से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में समिति की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने नवागत सीएमएचओ के साथ मिलकर जिले के स्वास्थ्य एवं दिव्यांग कल्याण कार्यों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।



