बामनिया
आखिर सातेर घाटी से नीचे शुरू हुआ स्टेट हाईवे का काम..

बामनिया@जितेंद्र बैरागी
रतलाम-झाबुआ स्टेट हाईवे के नवीनीकरण कार्य को शुरू हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन ग्राम पंचायत बामनिया क्षेत्र में यह कार्य अब जाकर पहुंचा है। सातेर घाटी से नीचे सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों के बीच चल रही कई चर्चाओं और सवालों के जवाब अब धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगे हैं।
क्षेत्र में लंबे समय से यह चर्चा बनी हुई थी कि हाईवे मार्ग बामनिया नगर से होकर निकलेगा या फिर बायपास मार्ग अपनाया जाएगा। अब सातेर घाटी के नीचे कार्य शुरू होने से यह संभावना काफी बढ़ गई है कि स्टेट हाईवे का मार्ग बामनिया नगर से होकर ही गुजरेगा।
सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि हाईवे के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।




