मेघनगर
निरज श्रीवास्तव को समर्पित रक्तदान…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी
रोटरी क्लब अपना-मेघनगर के तत्वावधान में समाज सेवी स्व. श्री राजेन्द्र ( नीरज) श्रीवास्तव का 1 मई को आक्समिक निधन हो गया था इनका दिनांक 14 मई को शोक निवारण कार्यक्रम के अवसर पर एक ” स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजित।
स्थानीय विश्वकर्मा मंदिर पर प्रातः 10 बजे से आरंभ किया गया इस शिविर में 22 रक्तदाताओं रक्तदान किया विषेश कर एक महिला ने भी रक्तदान किया यह शिविर दोपहर 2 बजे तक निरंतर चलता रहा।
शिविर में पधारे रक्तदाताओं का रोटरी क्लब अपना एवं श्रीवास्तव परिवार ने आभार व्यक्त करते हुए कहां की भाई नीरज श्रीवास्तव को अपने रक्त दान कर सच्ची श्रद्धांजलि समर्पित की आपके रक्त दान से किसी का जीवन बचाने सहयोग मिलेगा





