रायपुरिया

रायपुरिया में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, सात दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू…

रायपुरिया@राजेश राठौड़

नगर में आज से मां अम्बिका, श्री राम दरबार एवं राधा-कृष्ण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सात दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पंचकुंडीय यज्ञ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भागीदारी रहेगी। महोत्सव के प्रथम दिवस शुक्रवार, 17 अप्रैल को हेमाद्रि संकल्प, दशविधि स्नान एवं प्रायश्चित हवन जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के तहत कामधेनु गौशाला के पीठाधीश आचार्य देवेंद्र शास्त्री का ग्रामवासियों द्वारा गौशाला पहुंचकर स्वागत किया गया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और शोभायात्रा के साथ उनका नगर में भव्य स्वागत करते हुए मंदिर प्रांगण तक लाया गया।

नवीन मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है, वहीं पूरे नगर में भगवा ध्वजों की छटा देखने को मिल रही है। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में खासा उत्साह है।

उल्लेखनीय है कि सकल पाटीदार समाज द्वारा इस भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है, जिसमें अब विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!