पेटलावद

जनगणना 2027 प्रशिक्षण का प्रथम चरण सम्पन्न, आगामी चरणों की तिथियां घोषित…

#Jhabuahulchul 

पेटलावद डेस्क। आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। तहसीलदार श्री अनिल बघेल एवं नायब तहसीलदार अंकित भिड़े के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को मकान सूचीकरण एवं मकान गणना की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ब्लॉक स्तर पर प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संकलन की विधि एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया गया। विशेष रूप से मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, जिससे कार्य को सरल एवं पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए चाय, नाश्ता एवं भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई, जिससे प्रशिक्षण सुचारू रूप से संचालित हो सका।
समापन अवसर पर नायब तहसीलदार अंकित भिड़े ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने की शपथ दिलाई और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि प्रशिक्षण का द्वितीय चरण 19 से 21 अप्रैल तक एवं तृतीय चरण 23 से 25 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें शेष कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जनगणना कार्य को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!