#Jhabuahulchul
रायपुरिया@राजेश राठौड़
ग्राम रायपुरिया के समस्त ग्रामवासी एवं सकल हिंदू समाज की कांवड़ यात्रा आज रायपुरिया से सिंघेश्वर महादेव तक आयोजन किया गया जिसमें ग्राम के सभी प्रमुख लोग उपस्थिति रहे। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के मालवा प्रान्त महामंत्री महेश कांत चौहान के मार्गदर्शन में बनी ग्राम के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय बजरंग दल के बैनर तले कावड़ियों का फूलमाला और पुष्पवर्षा कर के कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए सभी कावड़ियों को ठंडा पानी, केला, फरियाली मिक्चर, चिप्स, चाय, काफी आदि व्यंजनों से कावड़ियों की सेवा का लाभ लिया। साथ ही राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जय भोलेनाथ, हर हर महादेव के नारों से कावड़ियों का उत्साह एवं हौसला बढ़ाया। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल झाबुआ जिला ग्राम बनी के कार्यकर्ता तहसील अध्यक्ष गोविंद पाटीदार बनी,तहसील उपाध्यक्ष वेद प्रकाश बैरागी देवेंद्र बैरागी, प्रीतेशभाटी, तहसील मंत्री अजय शर्मा, श्रवण भरत लाल पाटीदार, सुमित कुलमी, तहसील सह मंत्री हरिओम बैरागी, नारायण बैरागी, कपिल पाटीदार, तह. कोषाध्यक्ष श्रवण अंबाराम पाटीदार, बनी ग्राम समिति अध्यक्ष पवन पाटीदार, उपाध्यक्ष मनीष बैरागी, महामंत्री अरविंद पाटीदार, मंत्री निरंजन, पाटीदार, पियूष पाटीदार, सह मंत्री कुलदीप कलोसिया, धीरज प्रजापत, राजेश पाटीदार, सदस्य पंकज बैरागी रितेश पाटीदार, उपाध्यक्ष मडिया मुनिया, मंत्री सोनू मुनिया आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कांवड़ यात्रा स्वागत का आभार तहसील अध्यक्ष गोविंद पाटीदार बनी राष्ट्रीय किसान परिषद ने माना। उक्त जानकारी राष्ट्रीय बजरंग दल तहसिल उपाध्यक्ष वेदप्रकाश वैरागी द्वारा दी गई।
Back to top button
error: Content is protected !!