नशे के जाल में फंसता युवा: आखिर कहाँ सजती हैं महफिलें..? नवागत एसपी साहब क्या लगाएंगे नशेडियों पर अंकुश…?

#Jhabuahulchul
खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया/आयुष पाटीदार
शांत खवासा को इन दिनों नशेडियों की नज़र लगती दिखाई दे रही है। नगर का ऐसा कोई इलाका नहीं जहां नशेडियों का जमावड़ा ना हो। इन दिनों नगर में यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि हमारा शांत खवासा धीरे-धीरे नशे की लत की गिरफ्त में आता जा रहा है। चर्चाएं तो यहाँ तक हैं कि कस्बे के बाहरी इलाकों, सुनसान खंडहरों और अंधेरे बाईपास के किनारों पर नशेड़ियों की महफिलें सजने लगी हैं। जाते ही इन स्थानों पर इतना धुवां उठता है कि जाने वाला व्यक्ति ही धुएं की महक से नशा कर ले।
सूत्रों के मुताबिक रात होते ही बामनिया रोड मंडी परिसर, थांदला मार्ग पेट्रोल पंप के आसपास, बामनिया मार्ग स्टेडियम, बजाना मार्ग ढाबों के आस पास, थांदला मार्ग गैस टंकी गोदाम के आस पास, बामनिया- बजाना बायपास मार्ग के बीच महफिले सजती है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर माल आ कहां से रहा है क्या कहीं दुकानों से सप्लाई हो रहा है। नवागत एसपी साहब से उम्मीद है कि वे नशेडियों पर अंकुश लगाने के लिए अपनी पुलिस टीम को अलर्ट करेंगे।



