खवासा

उड़ता तीर,,,नशे के जाल में फंसता खवासा का युवा: आखिर कहाँ सजती हैं महफिलें..?

#Jhabuahulchul 

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया/आयुष पाटीदार 

लो भईया हम फिर आ गए उड़ता तीर ले कर। इन दिनों गलियारों में एक ‘उड़ती-उड़ती खबर’ चर्चा का विषय बनी हुई है कि हमारा शांत खवासा धीरे-धीरे नशे की लत की गिरफ्त में आता जा रहा है। चर्चाएं तो यहाँ तक हैं कि कस्बे के बाहरी इलाकों, सुनसान खंडहरों और अंधेरे बाईपास के किनारों पर नशेड़ियों की महफिलें सजने लगी हैं। जाते ही इन स्थानों पर इतना धुवां उठता है कि जाने वाला व्यक्ति ही धुएं की महक से नशा कर ले।

सूत्रों के मुताबिक सुना है कि रात होते ही बामनिया रोड मंडी परिसर, खेल स्टेडियम, थांदल मार्ग गैस टंकी गोदाम के आस पास, थांदला मार्ग पेट्रोल पंप के आसपास,, बाजना मार्ग ढाबे के आस पास, बामनिया बाजना बायपास मार्ग के बीच महफिले सजती है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर माल आ कहां से रहा है क्या कहीं दुकानों से सप्लाई हो रहा है…?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!