थांदला

थांदला में भाजपा का विजय उत्सव: आतिशबाजी, मिठाइयों और नारों से गूंजा आजाद चौक…

थांदला@उमेश पाटीदार 

पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष में सोमवार शाम थांदला नगर में भाजपा मंडल द्वारा भव्य विजय उत्सव मनाया गया। नगर के आजाद चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ आतिशबाजी की, “जय श्री राम” और “भारत माता की जय” के नारों से माहौल गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम का आयोजन थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर के नेतृत्व में किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में यह जीत उन सभी लोगों की जीत है जो ममता सरकार से परेशान थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं का शोषण हो रहा था और हिंदू समाज भय के माहौल में जी रहा था, लेकिन अब यह डर समाप्त हो गया है और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

विजय उत्सव में वरिष्ठ नेता विश्वास सोनी, जिला उपाध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी पंणदा, प्रतिनिधि सुनील पंणदा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भूमिका आशीष सोनी, मंडल महामंत्री जितेंद्र राठौड, सरपंच भारत कटारा, पार्षद राजू धानक, पार्षद प्रतिनिधि आशीष सोनी, सचिन सोलंकी, दिलीप डामोर, राकेश सोनी, आशुतोष राठौड, लखन भगोरा, अनिल भंसाली, प्रांजल भंसाली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र राठौर एवं सुनील पंणदा द्वारा किया गया, जिन्होंने अंत में सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!