नवागत कलेक्टर ने श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना..।

झकनावदा@नारायण राठौड़
नवागत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने पदभार ग्रहण करने के बाद आज झाबुआ जिले के प्रसिद्ध अतिप्राचीन श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा जिले की सुख-समृद्धि और नागरिकों के कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर कलेक्टर ने मंदिर परिसर में स्थित परम पूज्य गुरुदेव महंत श्री श्री 1008 कासीगिरी जी महाराज की समाधि स्थल,पंचमुखी हनुमान जी एवं माही माता की प्रतिमाओं के भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने जिले के सर्वांगीण विकास एवं शांति के लिए प्रार्थना की।
कलेक्टर के इस आध्यात्मिक दौरे को जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं सकारात्मक सोच का प्रतीक माना जा रहा है।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा, सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमार, तहसीलदार पेटलावद श्री अनिल बघेल, नायब तहसीलदार सुश्री अंकिता भिड़े एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



