करवड़
करवड़ में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती मनाई गई…

करवड़@सूरज गामड़
ग्राम के पाटीदार धर्मशाला में आज 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी जन्म जयंती बड़े ही हर्षालस के साथ मनाई गई जिसमें सर्वप्रथम बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नाथूलाल जी सिनम के द्वारा बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। ग्राम पंचायत करवड़ के द्वारा ग्राम सभा का भी आयोजन पाटीदार धर्मशाला में किया गया जिसमें ग्राम के विकास के लिए कई विषयों पर चर्चा की गई। देवनारायण मंदिर पुजारी के लिए ग्राम के सर्व समाज के द्वारा सुरेंद्र सिंह चौहान को मंदिर पुजारी के रूप में नियुक्त किया गया।




