सारंगी

जीवन में आपके कर्म अच्छे हैं तो आपको भगवान भी अपना लेगा : पंडित महावीर शर्मा,,,सीता राम विवाह में जमकर झूमे श्रोता..

सारंगी@संजय उपाध्याय

श्री खेड़ापति हनुमान जी मंदिर परिसर में चल रही संगीत मय राम कथा के पांचवें दिन प्रभु श्री राम के बचपन से लेकर सीता राम विवाह के बारे में श्रोताओं को बताया प्रभु श्री राम के विवाह में संगीत मय भजनों पर श्रोताओं ने नृत्य कर पुष्प वर्षा कर सीताराम का स्वागत किया एवं विवाह में सहभागी बने
पंडित महावीर शर्मा ने व्यास पीठ से मां के महत्व के बारे में बताया मां के बारे में पंडित जी ने मां के प्रसंग का ऐसा वर्णन सुनाया सभी श्रोताओं की आंखें नम हो गई पूरा कथा पंडाल एक पल के लिए शांत वातावरण में हो गया जब तक मां हे सब कुछ है मां के चले जाने के बाद घर वीरान हो जाता है एक-एक पल , एक-एक कदम पर मां की याद आती है जिनकी मां नहीं है उनसे पूछो उनके क्या हाल हैं जब पंडित जी ने मां के ऊपर भजन सुनाया तू कितनी अच्छी है मां, तू कितनी भोली है मां भजन सुन रहे सभी श्रोता भाव विभोर हो गए

श्री राम कथा का आयोजन नानालाल जोशी एवं जोशी परिवार की ओर से हो रहा है प्रतिदिन कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड रही है कथा विश्राम के बाद महा आरती एवं महाप्रसादी का वितरण किया जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!