खवासा

एक पेड़ माँ के नाम अभियान,,,भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण..!

#Jhabuahulchul 

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया/आयुष पाटीदार 

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ने गुरूवार को सागवा में आयोजित “एक पेड़ माँ” के नाम पर उपस्थित कार्यकर्ता और ग्रामीणजन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जिस विचारधारा का नेतृत्व करते हुए दुनिया भर में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं उसका आधार हम कार्यकर्ताओ का बल है आत्मविश्वास है,क्योकि कार्यकर्ताओं का बल ही हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का आत्मविश्वास बढ़ाते है,हम सभी कार्यकर्ता कोई सामान्य नही है,हमने जब जब संगठन को जरुरत पड़ी तब तब हमने तन,मन और धन से समर्पण दिया है इसलिये हम सभी को अपने प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री और सगंठन मुखिया पर गर्व होना चाहिए,वही कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा संगठन जो राजनीतिक के साथ सामाजिक और पारिवारिक रूप से भी हर क्षेत्र में कार्य करता है,हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के चलते ही आज पूरे भारत मे “एक पेड़ माँ के नाम” से अभियान चलाया जा रहा है,जो प्रकृति को मजबूत करेगा तो वही “माँ” यानी महिलाओं के सम्मान को भी मज़बूती देगा,पार्टी का हर कार्यकर्ता इस पहल को अपने अपने क्षेत्र में इसका सुनियोजित रूप से शुरुआत करे,कार्यक्रम में स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष किरण देवदा ने किया संचालन कमलसिंह चावड़ा और आभार मंडल महामंत्री कमलेश गेहलोत ने किया,कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, संजय भाबर, सरपंच धनजी गरवाल ने भी संबोधित किया,कार्यक्रम में महामंत्री रामसिंग पालरा, कमलेश,सरपंच काना मुनिया, पाटडी सरपंच बहादूर मईडा, जनपद सदस्य धनसिंग देवदा, मंडल उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह राठौर,गिरधारी वसुनिया, मंडल प्रतिनिधि देवीसिंह देवदा,पूंजा सिंगाड,गजेंद्र सिंगाड आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!