24 घंटे अखंड कीर्तन के बाद कल मनाई जाएगी उज्जैनी रणछोड़राय मंदिर पर गूंजें”जय रणछोड़ महाराज, श्री रणछोड़ महाराज इंद्रदेव को प्रसन्न करने नगर रहेगा बंद…

परवलिया@उमेश पाटीदार
भक्ति और आस्था के माहौल में 24 घंटे तक चले अखंड कीर्तन के बाद अब कल नगर में पारंपरिक उज्जैनी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।रणछोड़राय मंदिर परिसर में आज सुबह 7:00 से शुरू हुआ अखंड कीर्तन पूरे 24 घंटे तक भजन मंडलियों ने एक के बाद एक “जय रणछोड़ महाराज, श्री रणछोड़ महाराज” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजा दिया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने आस्था और परंपरा के प्रतीक उज्जैनी महोत्सव कल पूरे नगर में श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर के समस्त व्यापारी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है उज्जैनी के दिन इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए नगरवासी खेतों पर जाकर सामूहिक भोजन बनाते हैं। इसी मान्यता के चलते कल सभी दुकानें, प्रतिष्ठान और बाजार बंद रहेंगे।
खेतों पर पहुंचकर सामूहिक रूप से भोजन बनाया जाएगा और महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। बुजुर्गों का मानना है कि इस आयोजन से क्षेत्र में अच्छी बारिश होती है। बारी-बारी से कीर्तन में हिस्सा लिया आयोजकों के अनुसार कल उज्जैनी का मुख्य उद्देश्य इंद्रदेव को प्रसन्न कर अच्छी बारिश की कामना करना है। इसी को लेकर पूरे नगर में कल बाजार, दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। नगरवासियों ने स्वेच्छा से बंद का समर्थन किया है।




