सारंगी

बाबा बर्फानी अमरनाथ के दर्शन कर खुशी-खुशी लौटे सभी श्रद्धालु…

सारंगी@संजय उपाध्याय

15 दिन की अमरनाथ यात्रा के दौरान माता वैष्णो देवी, शिवखोड़ी धाम, स्वर्ण मंदिर, श्रीनगर ,जम्मू कश्मीर आदि कई जगह दर्शन कर खुशी खुशी श्रद्धालु अपने घर लौटे
श्रद्धालूओ ने 30 जून को अपनी यात्रा उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन कर यात्रा शुरू की अपनी यात्रा का आध्यात्मिक समापन नगर के मंदिर पर पहुंचकर भगवान ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन कर अपने अपने घर पहुंचे
यात्रा संयोजक राजू भाई सितोगीया पेटलावद एवं संजय उपाध्याय सारंगी ने बताया सभी श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ के विश्वास एवं आस्था के साथ दर्शन किए इस यात्रा में श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा लेकिन दृढ़ इच्छा के साथ आगे बढ़ते चले एवं सफलता हासिल की इस यात्रा में सारंगी ,पेटलावद ,इंदौर, रतलाम,महू एवं थांदला के श्रद्धालु शामिल थे बाबा के आशीर्वाद से राजू भाई सतोगीया पेटलावद की 26 वी एवं संजय उपाध्याय सारंगी की 21वी यात्रा थी 15 वर्षीय ग्रंथ बसेर की पहली यात्रा थी ग्रंथ बसेर ने संवाददाता से चर्चा में बताया बाबा के दर्शन मैंने बाबा के आशीर्वाद एवं कृपा से ही किए हैं कठिन चढ़ाई बाबा के आशीर्वाद एवं हिम्मत से ही पूरी कर पाया हूं सभी श्रद्धालुओं ने बाबा से यही प्रार्थना की देश एवं नगर में सुख शांति बनी रहे नगर पहुंचने पर सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!