बाबा अमरनाथ के यात्रियों की सेवा में अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति का भंडारा 6 दिन रेलवे स्टेशन जम्मू पर जारी रहा,,सारंगी, पेटलावद के भक्त पहुंचे बालटाल

सारंगी संजय उपाध्याय
अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति द्वारा बाबा अमरनाथ के यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन जम्मू पर 2 जुलाई से प्रारंभ हुआ भंडारा आज 7 जुलाई को 7वे दिन भी जारी रहा ! अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति द्वारा यह 10 वां भंडारा बाबा अमरनाथ के यात्रियों के लिए लगाया गया है!
अमरनाथ यात्रा के लिए शुरू किए गए भंडारे का आज 5वा दिन है ! संतों की उपस्थिति में, वैदिक मंत्रो के उच्चारण के साथ, जयघोष लगाते हुए भगवान ज़ी को भोग लगाकर भंडारे का शुभारम्भ हर दिन किया जा रहा है ! भंडारे में देश के अलग अलग राज्यों से आए लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और भंडारे की शोभा को बढ़ाया ! जिसमें मुख्ता उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और देश के अलग अलग राज्यों से पधारे भोले बाबा के भक्तों आज भंडारे में पहुंचे! आज के भंडारे का शुभारंभ परमेश्वरानन्द जी महाराज द्वारा अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति के राष्ट्रीय संयोजक सुनील शर्मा की उपस्थिति में किया गया!
वहवस्था के बारे में परमेश्वरानन्द जी महाराज जी को अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति के राष्ट्रीय संयोजक श्री सुनील शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा यह 10वां विशाल भंडारा रेलवे स्टेशन पर लगाया जा रहा है ! यात्रियों को सात्विक, पौष्टिक ऊर्जावान, भोजन मिले ऐसी व्यवस्था की गई है व्रत एवं उपवास के दिनों में यात्रियों के लिए फलाहार की व्यवस्था भी समिति द्वारा की जा रही है जो की बहुत कम अन्य भंडारों में देखने को मिलती है सेवदारिओ द्वारा द्वारा तिथि अनुसार भोजन बनाया जाता है और विशेषकर यात्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मसालो का प्रयोग किया जाता है, जब तक ईश्वर चाहेंगे यह भंडारा चलता रहेगा!
श्री सुनील शर्मा ने बताया कि 2018 की अमरनाथ यात्रा के समय में अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति द्वारा 62 दिन तक लगातार भंडारा चलाने का रिकॉर्ड बनाया था! इस बार भी अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति के सेवादारी पूरी मेहनत और लगन से इस ईश्वरीय कार्य में अपना तन, मन और धन लगाकर बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों की सेवा कर रहे हैं! यात्रियों को यात्रा के बारे में उचित जानकारी भी भोजन के साथ साथ समिति के वरिष्ठ सेवा धारी द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है!
भंडारे के प्रबंधक श्री रमन शर्मा ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाना है इसके लिए अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति का हर एक सेवादारी गुरुकृपा से हर संभव प्रयास करेगा! विपरीत परिस्थिति में भी यात्री को सुविधा देना अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति के हर एक सेवा धारी का मुख्य कर्तव्य बनता है!
आज के भंडारे में रमन शर्मा, राजा मनकोटिया, विश्व बंधु शर्मा, स्वतंत्र बक्शी, सुमन लता शर्मा, विमला देवी शर्मा, अमिता देवी, राधिका देवी, सिम्मी देवी, रमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे!
अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समित, जम्मू!



