खवासा
खवासा में चोरों ने दी दस्तक, सूने मकान से आधा किलो चांदी के जेवर व ₹5 हजार नकद ले उड़े….

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया
खवासा चौकी अंतर्गत बड़े तालाब क्षेत्र स्थित चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार बड़े तालाब के पास रहने वाले राकेश डिंडोर अपनी पत्नी को लेकर इलाज के लिए अस्पताल गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान की दीवार तोड़कर घर में रखे करीब आधा किलो चांदी के जेवर एवं ₹5 हजार नकद चोरी कर लिए।

मकान मालिक के घर लौटने पर चोरी का पता चला। चोरी में हुए नुकसान का अनुमान प्रारंभिक जानकारी के आधार पर लगाया जा रहा है।
समाचार लिखे जाने तक पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस चौकी पहुंच चुके थे। वहीं, समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।





