सेवानिवृत्त शिक्षकों को भावभीनी विदाई, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

रायपुरिया@राजेश राठौड़
शासकीय विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित गरिमामयी विदाई समारोह में खुशाल सिंह चौहान उच्च श्रेणी शिक्षक बालक माध्यमिक रायपुरिया, मोहम्मद हनीफ मंसूरी उच्च श्रेणी शिक्षक माध्यमिक बनी एवं जगन्नाथ मुनिया सहायक शिक्षक प्राथमिक धनपुराbके सेवा निवृत्त होने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमकार सिंह मेडा रहे। विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती रेखा गिरी एवं महेंद्र प्रताप सिंह राठौर जनपद प्रतिनिधि उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य श्रीमती कल्पना वर्मा द्वारा की गई। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त शिक्षकों के उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा तीनों शिक्षकों का शॉल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणजनों ने भी पुष्पमालाओं के साथ भावभीनी विदाई दी।
समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अतिथियों एवं शिक्षकों ने पौधारोपण कर सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया।
अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त शिक्षकों ने विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा सेवा उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण अध्याय रही है। कार्यक्रम का संचालन हरिराम पाटीदार ने विद्यालय स्टाफ द्वारा किया गया एवं अंत में आभार प्रदर्शन किया गया।



