
#Jhabuahulchul
बामनिया@जितेंद्र बैरागी
बीती रात थांदला के समीप नवोदय विद्यालय से करीब 1 किलोमीटर आगे एक काली आर्टिका कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं कार के एयरबैग भी खुल गए। जानकारी अनुसार कार में चार लोग सवार थे, जिनमें ड्राइवर को सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं सामने से आ रही बाइक पर भी चार लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार बामनिया के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि बाइक चालक थांदला क्षेत्र के मोवड़ीपाड़ा गांव का बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।




