मेघनगर

उपचार के दौरान महिला की मौत के बाद अस्पताल हुआ सील…

#Jhabuahulchul 

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

ग्राम काकनवानी के महावीर हॉस्पिटल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल सील करने की कार्यवाही की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को गर्भवती महिला को बेहोशी का इंजेक्शन दिए जाने के बाद उक्त महिला की मौत हो गई थी इसके बाद हॉस्पिटल में अफरातफरी मच गई ।

उक्त घटना ग्रामीण अंचल में फैली हुई स्वास्थ्य विभाग की लापरवाहियों को उजागर कर रही है । जिले में ऐसे कई अस्पताल है जो स्वास्थ्य संबंधी नियमों को ताक पर रखकर अपने संस्थान का संचालन कर रहे हैं । चर्चा तो यह भी है कि ऐसे कई अस्पताल ग्रामीण क्षेत्र में संचालित है जहां पर डिग्री धारी डॉक्टरो की नाम प्लेट मात्र नेम प्लेट लटकी हुई है जबकि वह डॉक्टर कभी भी अस्पताल में दिखाई नहीं देते ।

हादसे के बाद ही क्यों खुलती है नींद

जब ग्रामीण अंचल में झोलाछाप डॉक्टरो पर कार्यवाही की जाती रही है तो फिर यह बड़े हॉस्पिटल क्यों कार्यवाही से छूट जाते हैं ,क्या स्वास्थ्य विभाग किसी मासूम की मौत का इंतजार कर रहा होता है ? कही ऐसा तो नहीं कि स्वास्थ्य विभाग की मोन स्वीकृति से ही ऐसे अस्पतालों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हो..?

जाँच का विषय यह भी है कि ऐसे अस्पतालों को कार्यवाही से अछूता रखने में स्वास्थ्य विभाग के कितने अधिकारियो , कर्मचारीयों का स्वार्थ सिद्ध हो रहा है ?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!