झाबुआ

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार ने थाना कल्याणपुरा, रायपुरिया और चौकी झकनावदा का किया औचक निरीक्षण; जप्त वाहनों के निराकरण और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को लेकर दिए कड़े निर्देश…

#Jhabuahulchul 

झाबुआ डेस्क। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और थानों के सुव्यवस्थित संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा आज थाना कल्याणपुरा, रायपुरिया और चौकी झकनावदा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले थाना परिसर की स्वच्छता, मालखाना और हवालात की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने हवालात की स्थिति चेक करते हुए वहां बंदियों के लिए सुरक्षा मानकों के पालन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही मालखाने में रखे माल और हथियारों के रखरखाव का निरीक्षण कर रिकॉर्ड से उनका मिलान किया।

प्रशासनिक समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपराध रजिस्टर, जरायाम रजिस्टर और थाना क्षेत्र के नक्शे का अवलोकन किया। उन्होंने थाना क्षेत्र के भौगोलिक और जनसांख्यिकीय विवरण के आधार पर अपराध नियंत्रण की रणनीति तैयार करने हेतु थाना प्रभारियों को मार्गदर्शन दिया। विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) के तहत प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लंबित प्रकरण स्वीकार्य नहीं होंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्ण तरीके से समय सीमा के भीतर किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में खड़े जप्तशुदा वाहनों के निराकरण तथा अवैध शराब के नष्टीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए पुराने वाहनों और जप्त शराब का शीघ्र निराकरण किया जाए ताकि थाना परिसर में अनावश्यक भीड़ न हो और व्यवस्थाएं सुगम रहें। इसके अतिरिक्त सीसीटीएनएस और एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन डेटा एंट्री तथा साइबर शिकायतों के त्वरित निराकरण की स्थिति का भी सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने समस्त थाना बल को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त को अधिक परिणाममूलक बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस का मुख्य कर्तव्य है। कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारियों सहित थाने का समस्त बल उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!