थांदला

भारतीय जनता पार्टी थांदला मंडल की बैठक संपन्न,,,बुथ से लेकर मंडल तक संगठन को मजबूत करने का पर दिया जोर,,,भाजपा जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह राठौर….

Jhabuahulchul 

थांदला@उमेश पाटीदार 

भारतीय जनता पार्टी थांदला मंडल की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह राठौर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कल सिंह भाबर, जिला अध्यक्ष भानु भूरिया, व सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान बैठक में सम्मिलित होकर भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय तस्वीर माल्यार्पण कर नमन किया। 
वहीं भाजपा थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर द्वारा अतिथियों का स्वागत भाषण कर स्वागत वंदन किया और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने की बात कही
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कल सिंह भाबर एवं जिला अध्यक्ष भानु भूरिया द्वारा संबोधित कर बताया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए एक मजबूत संगठन सिर्फ चुनावी जीत का जरिया नहीं, बल्कि उसकी विचारधारा, अस्तित्व और कार्यसंस्कृति का मूल आधार है। भाजपा की सफलता के पीछे मुख्य कारक उसके सांगठनिक ढांचे की मजबूत करना होता हे।

वहीं भाजपा जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं से मंडल स्तर पर बातचीत कर कहां की बूथ स्तर पर मजबूत संगठन का अर्थ है हर बूथ, मंडल और जिले स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता। इससे पार्टी को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जमीनी पकड़ जरूरी हे।कार्यकर्ता-आधारित पार्टी भाजपा अन्य दलों के विपरीत कार्यकर्ता आधारित लोकतांत्रिक दल है, जो वैचारिक प्रतिबद्धता पर काम करती है।

संगठन के दम पर ही भाजपा चुनाव के दौरान घर-घर तक पहुंचने और मतदाता तक अपनी बात पहुंचाने में सफल रहती

नेतृत्व और विचार की कड़ी संगठन कार्यकर्ताओं को विचारधारा, राष्ट्रवाद और ‘एकात्म मानववाद’ के सूत्र में बांधकर रखता है।भाजपा संगठन केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि साल भर विभिन्न अभियानों, बैठकों और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से सक्रिय रहना चाहिए
भाजपा रतलाम झाबुआ श्रीमती अनीता नगर सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से हमें कार्य करने के लिए हमेशा लगे रहना पड़ता है

कार्यकर्ता एवं सरपंच

मण्डल अध्यक्ष को लिखित आवेदन और संगठनात्मक माध्यमों का उपयोग कर । मण्डल अध्यक्ष आम तौर पर राजनीतिक संगठन जैसे भाजपा के ब्लॉक स्तर के प्रमुख होते हैं

बैठक में उपस्थित

जिला महामंत्री राजेश वसुनिया जिला उपाध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पांडा, माया सचिन सोलंकी, जिला महिला अध्यक्ष भूमिका आशीष सोनी, जिला मंत्री सुनीता भूरिया, महिला मंडल अध्यक्ष आरती सिसोदिया, मंडल महामंत्री जितेंद्र राठौड भारत कटरा, उपाध्यक्ष मुन्नीलाल भाबर, खुशाल सिंगाड, भगवान लाल पाटीदार, प्रताप कटरा, रेखा सुरेश बिलवाल, जनपद सदस्य यशवंत बामणिया, सुरेश बिलवाल, सरपंच सब्बू डामोर, आशुतोष राठौड, संतोष डामोर, विष्णु सोनी, एल्डरमैन दीपक राठौड़, हेमा मेहता, महावीर मेहता,कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र राठौड आभार सुरेश बिलवाल ने माना कार्यक्रम में सरपंच, मोर्चा के सभी सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!