सारंगी

पेट्रोल पंप पर जरूरी बातों का ध्यान रखने से टल सकता है संभावित खतरा,,,गर्मी में वाहन की टंकी फुल करवाना पड़ सकता है भारी…

सारंगी@संजय उपाध्याय

पेट्रोल डीजल आज हर व्यक्ति की रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है तो वैसे-वैसे वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है विशेषज्ञों के अनुसार अत्यधिक गर्मी में वाहन की पेट्रोल टंकी पूरी तरह फूल करवाना जोखिम भरा हो सकता है गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने से पेट्रोल का प्रसार होता है और टंकी के भीतर गैस और वाष्प का दबाव बढ़ जाता है ऐसे में यदि टंकी पुरी तरह भरी हो और भीतर हवा के लिए पर्याप्त स्थान न बचे तो तकनीकी रूप से खतरे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है

स्थानीय पेट्रोल पंप संचालक संदीप पाटीदार ने बताया की वाहन की पेट्रोल टंकी में थोड़ा खाली स्थान अवश्य छोड़ना चाहिए उनके अनुसार टंकी में न्यूनतम स्तर पर खाली जगह रहने से पेट्रोल के प्रसार और गैस के लिए जगह बनी रहती है जिससे दबाव नियंत्रित रहता है पूरी तरह टंकी फुल कराने से बचना बेहतर है उन्होंने बताया की गर्मी में तापमान बढ़ने के कारण टंकी के अंदर वाष्प का निर्माण होता है यदि पर्याप्त जगह नहीं रहेगी तो दबाव बढ़ सकता है इसलिए वाहन चालकों को सावधानी बरतना चाहिए और टंकी को पूरी तरह न भरवाये

चार पहिया वाहन भी रखे ध्यान : पेट्रोल पंप संचालक राकेश बंबोरी ने बताया की चार पहिया वाहनों में भी टंकी में वेंटीलेशन के लिए स्थान रहना आवश्यक है पेट्रोल , डीजल भरवाते समय जैसे ही नोजल ऑटोमेटिक कट हो जाए उसके बाद अतिरिक्त पेट्रोल न डलवाए इससे टंकी में आवश्यक जगह बनी रहेगी साथ ही उन्होंने यह भी सलाह दी पेट्रोल , डीजल भरवाते समय वाहन का इंजन बंद रखें तथा मोबाइल फोन का उपयोग न करें यदि वाहन का इंजन अधिक गर्म हो रहा हो तो उसे कुछ समय ठंडा होने दे उसके बाद ही पेट्रोल , डीजल भरवाये गर्मी के मौसम में छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है वाहन चालक इन आवश्यक सावधानियां का पालन करें तो संभावित खतरे से बचा जा सकता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!