झकनावदा

गेंहू उपार्जन केंद्र का हुआ शुभारंभ,,उपार्जन केंद्र पर किसानों का माला पहनाकर किया सम्मान…

झकनावदा@नारायण राठौड़ 

मध्य प्रदेश में किसानों के हितैषी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसारतथा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जयपाल सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र राठौड़,वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेन्द्र सिंह सेमलिया ,कल्याणमल भांगू,वरिष्ठ समाज सेवी श्रेणिक कोठारी,शांतिलाल सोलंकी,मनीष कुमट,संजय व्यास,झमकलाल बर्फा की उपस्थिति में आयोजन का विधिवत श्री गणेश किया गया । जहाँ संस्था द्वारा अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया। जिसमे अतिथियों में प्रथम कृषक देवीसिंह-गोवर्धन चौहान धतुरिया, गोपाल-होकमा पड़ियार को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। बाद अतिथियों ने तोल काँटे का पूजन किया और गेंहू तुलाई का कार्य प्रारंभ किया। गेहूँ तुलाई का कार्य शुरू किया। इस दौरान संस्था के हरिराम पड़ियार ने सभी को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। वही संस्था प्रबंधक हरिराम पड़ियार ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी संस्था में कुल 971 हेक्टियर जमीन जिसमे से 485 किसानों के पंजीयन हुए हैं साथ ही आज देवीसिंह के 55 क्विंटल गेंहू तुले है वही गोपाल के 64 क्विंटल करीब गेंहू तुले है। वही बताया की गत वर्ष कुल 20,000 क्विंटल गेहूँ तुले थे। इस वर्ष अनुमानित 35,000 क्विंटल गेहूँ खरीदी की संभावना है। इस दौरान गोपाल चोयल,भारत सिंह राठौर सेमरोड,राहुल चोयल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!