मेघनगर

फुटतालाब में पंडाल पडा छोटा गोकुल शर्मा के भजन सब तेरा साँवरिया सेठ को सुनने पहुँचे हजारो लोग….श्रीहनुमान जयंती पर दर्शन और भंडारे के लिएँ लगी लंबी कतारे…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

फुटतालाब हजारों श्रद्धालुओं के हृदय में बसे फुटतालाब हनुमान जयंती महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए बनाया गया विशालकाय पंडाल उस समय छोटा पड़ गया जब भारत भर में सब तेरा सांवरिया सेठ मेरा तो कुछ भी नहीं गाकर प्रसिद्ध हुए भजन गायक गोकुल शर्मा फुटतालाब के मंच पर पहुँचे l जिले भर के युवाओं के साथ पड़ोसी राज्य के युवा और महिलाएं भी गोकुल शर्मा को सुनने के लिए फुटतलाव में पहुँची l अचानक इतनी भीड़ आ जाने के चलते आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन और राजेश रिंकू जैन ने 2000 कुर्सियों की अतिरिक्त व्यवस्थाएं की बावजूद इसके कई लोगों को कार्यक्रम में बैठने की जगह नहीं मिली लोगों ने सड़क पर खड़े-खड़े कार्यक्रम को निहारा और गोकुल शर्मा के लिए तालियां बजाई मंच से प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा ने इतने बड़े आयोजन को इतने लंबे समय तक करवाने के लिए पप्पू भैया और रिंकू भैया के लिए खूब सारी तालियां बजवाई उन्होंने कहा कि सनातन धर्म से जुडे इस तरह के लगातार चलने वाले आयोजन कम देखने को मिलते हैं श्री राम भक्त हनुमान का यह मंदिर प्रसिद्ध तो है ही हजारों लोगों की आस्था का केंद्र भी है उन्होंने अपने भजन मेरी गाडी मेरा बंगला सब तेरा सांवरिया सेठ मेरा तो कुछ भी नहीं गाकर लोगों का दिल जीत लिया l गोकुल शर्मा को सुनने राजस्थान गुजरात के साथ प्रदेश के जिलों से साँवरिया सेठ के भक्त पहुँचे थे l उनके भजन पर होटला पर नाम लिखो साँवरिया रे पर उपस्थित श्रद्धालु अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाए कार्यक्रम का प्रारंभ उनके साथ आये लक्ष्मण शर्मा ने श्रीगणेश वंदना गाकर किया फिर गोकुल शर्मा ने भगवान सांवरिया सेठ के मंदिर का इतिहास और उनकी मूर्ति के प्रकटीकरण से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी भजन के माध्यम से लोगों को दी बहुत छोटे से परिवार से निकले संघर्ष के साथ अपना जीवन यापन करने वाले गोकुल शर्मा इतने बड़े कलाकार बनने के बावजूद भी बहुत सरलता से लोगों से मिलते हुए दिखाई दिए l श्रीराम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर हजारों भक्तों की उपस्थिति में हनुमान जी की महाआरती की गई उसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे में 10 हजार से अधिक लोगों ने पहुँचकर महाप्रसादी का लाभ लिया इस अवसर पर जहां श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन राजेश रिंकू जैन और परिवार ने कन्या पूजन किया वहीं यज्ञ की पूर्ण आहुति भी विद्वान पंडितों के मंत्रो उच्चार के बीच की गई l इस अवसर पर मंदिर के महंत श्री दिलीप दास जी और समिति सदस्यों द्वारा श्री हनुमान जी का आकर्षक श्रृंगार कर उन्हें बहुत सुँदर वस्त्र पहनाए गये बडीसंख्या में भक्तों ने हनुमान जी के आकर्षक स्वरूप के दर्शन किए वहीं मंदिर में विराजित सांवरिया सेठ श्री गणेश माँ अंबे मां महालक्ष्मी और मां सरस्वती के साथ भगवान भोलेनाथ पार्वती जी के दर्शनों का लाभ भी लिया l वही नगर के महिला मंडल ने भजन गाकर वातावरण को धार्मिक उत्साह पर पहुँचा दिया….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!