सारंगी
नवरात्रि के अंतिम दिवस सारंगी राज ठिकाने में कुलदेवी नागणेचा माता का पूजन एवं हवन हुआ संपन्न..

#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
चैत्र नवरात्रि पर्व के अंतिम दिवस ठिकाना सारंगी में राठौर परिवार की कुलदेवी नागणेचा माता का नो दिन तक पूजन अनुष्ठान पंडित अश्विन भट्ट द्वारा किया गया शुक्रवार को राठौर परिवार द्वारा यज्ञ किया गया जिसमें परिवार के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से आहुति दी। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है इसमें नो दिन तक पंडित द्वारा सुबह शाम पूजन अनुष्ठान किया जाता है अंतिम दिवस यज्ञ में नागणेचा माता कुलदेवी की गादी एवं शस्त्र पूजन की जाती है इस पूजन में राठौर परिवार सामूहिक रूप से पूजन में शामिल होकर घर एवं नगर में सुख शांति एवं निरोगी काया बनी रहे ऐसी मां से प्रार्थना कर आशीर्वाद लेते हैं यज्ञ संपन्न होने पर मां की आरती उतारी जाती है




