रायपुरिया

रायपुरिया में मोबाइल टावर धधका, क्षेत्रीय फायर ब्रिगेड की कमी से बढ़ा खतरा…

रायपुरिया@राजेश राठौड़

गांव के एक निजी खेत में स्थित मोबाइल टावर पर शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने टावर से धुआं और लपटें उठती देख तत्काल सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया, लेकिन टावर के धराशायी होने के डर से कोई भी उसके करीब जाने का साहस नहीं जुटा सका।

घटना की खबर मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि नंदलाल निनामा और सचिव तोलसिंह निनामा मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद पेटलावद नगर परिषद की फायर ब्रिगेड भी पहुंची, हालांकि तब तक टावर की केबल पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

इस घटना ने एक बार फिर रायपुरिया क्षेत्र में संसाधनों के अभाव की पोल खोल दी है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुल 112 गांव आते हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर आग बुझाने के लिए कोई स्थायी फायर ब्रिगेड उपलब्ध नहीं है। वर्तमान में पूरा क्षेत्र पेटलावद की दमकल सेवा पर निर्भर है, जिससे घटनास्थल तक पहुंचने में काफी कीमती समय बर्बाद हो जाता है। सरपंच प्रतिनिधि नंदलाल निनामा और सचिव तोलसिंह निनामा ने क्षेत्र की संवेदनशीलता और बड़े दायरे को देखते हुए प्रशासन से यहां स्थायी फायर ब्रिगेड की मांग की है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के समक्ष भी अपना पक्ष रखेंगे ताकि भविष्य में होने वाली किसी बड़ी अनहोनी को समय रहते टाला जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!