रंगपंचमी की धूम: कान्हा जी को रंग गुलाल लगा कर निकाली भव्य गैर, भजनों और डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु….

@Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
रंगपंचमी का पर्व सारंगी में हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया नगर के इमली चौक कान्हा जी मंदिर से भव्य ‘गैर’ निकाली गई, जिसमें पूरे नगरवासी शामिल हुए।
कान्हा जी की आरती के साथ हुई शुरुआत
उत्सव की शुरुआत सुबह मंदिर में भगवान श्री कृष्ण (कान्हा जी) को रंग गुलाल लगा कर विशेष पूजा-अर्चना और आरती उतारी गई आरती एवं महाप्रसाद जी के बाद भगवान का आशीर्वाद लेकर गैर नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई श्रद्धालुओं ने भगवान के साथ होली खेलकर पर्व का औपचारिक शुभारंभ किया।
डीजे और ढोल-नगाड़ों पर थिरके युवा
समारोह में पारंपरिक बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और डीजे का संगम देखने को मिला ‘जय श्री राम’ के उद्घोष और धार्मिक भजनों के बीच युवाओं की पूरे नगर में टोली जमकर थिरकी पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं पर रंगों और गुलाल की बौछार की गई, जिससे पूरा वातावरण सराबोर हो गया
सुरक्षा और भाईचारे का संदेश
आयोजन समिति और स्थानीय प्रशासन ने शांतिपूर्ण उत्सव सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे पुलिस प्रशासन चौकी प्रभारी दीपक देवरे की मौजूदगी में नगरवासियों ने शालीनता के साथ पर्व मनाया। समिति ने लोगों से प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की थी।
उत्साह का माहौल
रंगपंचमी को लेकर नगर में पिछले कई दिनों से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था आयोजन में न केवल युवा बल्कि बुजुर्गों और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। जगह-जगह गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।




