रायपुरिया, बरवेट, सारंगी करवड़ टू लेन रोड का हुआ टेंडर बरसों पुरानी लोगों की मांग हुई पूरी….

सारंगी@संजय उपाध्याय
रायपुरिया ,बरवेट ,सारंगी , करवड़ 25 किमी टू लाइन मार्ग निर्माण को लेकर टेंडर ओपन हो चुका है।रोड निर्माण का कार्य प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद शुरू हो जायेगा।विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुरिया करवड़ मार्ग 25 किमी के टेंडर खुल गए हैं। इंदौर की के जी गुप्ता कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम से टेंडर खुला है, जो स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करेगी। 52 करोड़ रुपए की लागत से टू लाइन का निर्माण होगा। अभी मार्ग सिंगल पट्टी है और जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। मजबूरी में लोगों को जर्जर मार्ग से आवाजाही करना पड़ रही है। इस मार्ग का चौड़ीकरण होने से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा किया जायेगा।

रोजाना निकलते हैं हजारों वाहन:-
25 किमी लंबे जर्जर हो चुके मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। गुजरात राज्य से विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिलिग उज्जैन जाने के लिए एक यही शार्ट कट मार्ग है। वही मालवा क्षेत्र रतलाम बड़नगर के श्रद्धालु विश्वमंगल हनुमान धाम तरखेड़ी जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते है। पूरे मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे व खस्ताहाल सड़क के चलते इस मार्ग को पार करने में लगभग दो गुना समय लगता है। साथ ही वाहन चालक को परेशान होना पड़ता है।
जानिए प्रक्रिया में देरी के कारण:-
रायपुरिया करवड़ मार्ग लगभग 45 साल पुराना है, एवम पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन है। इस मार्ग को 2007 में पहली बार सिंगल पट्टी डामर रोड का निर्माण केबिनेट मंत्री सु श्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से हुआ था। सड़क निर्माण होने के बाद से ही यातायात का दबाव बड़ने लगा। और इसके एक दशक बाद ही चौड़ीकरण की मांग उठने लगी। ग्रामीणों की मांग की प्राथमिकता देते हुए एक बार फिर केबिनेट मंत्री सु श्री निर्मला भूरिया के अथक प्रयासों से 2024 के बजट में लेकर स्वीकृत करवाया। 2025 में इसका टेंडर भी ओपन हो गया था लेकिन कुछ तकनीकी त्रुटि के कारण प्रशासकीय स्वीकृति नहीं मिल पाई और टेंडर निरस्त हो गया। 2026 में एक बार फिर टेंडर लगे और इंदौर की के जी गुप्ता कंपनी को इसका टेंडर मिला है। खेर जो भी हो इस मार्ग को लेकर टेंडर ओपन होने से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है। टेंडर ओपन होने के बाद भोपाल से प्रशासकीय स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ हो जायेगा।
प्रशासकीय स्वीकृति मिलते है कार्य प्रारंभ हो जायेगा:-
रायपुरिया, बरवेट , सारंगी करवड़ 25 किमी टू लाइन सड़क निर्माण के टेंडर खुल चुके है। भोपाल से प्रशासकीय स्वीकृति मिलते है टू लाइन सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जायेगा।
जय कुमार मीणा ईई लोकनिर्माण विभाग।
स्वीकृति के लिए चर्चा करती हु
रायपुरिया ,बरवेट , सारंगी , करवड़ 25 किमी मार्ग का टेंडर खुल चुका है। प्रशासकीय स्वीकृति दिलवाने के लिए भोपाल में उच्च अधिकारियों से चर्चा करती हु।
निर्मला भूरिया केबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन




