भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाले महापुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की यात्रा पहुंची सारंगी नगर में…

#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
सरदार पटेल की आदमकद मूर्ति और चरण पादुकाओं के साथ रथ यात्रा सारंगी पहुंचने पर सर्व समाज ने स्वागत किया एकता यात्रा संयोजक सतीश पटेल ने बताया सर्व समाज के बैनर तले यह यात्रा 36 जिलों में भ्रमण करेगी। सारंगी नगर में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
रथ यात्रा पहुँचने पर सारंगी में सरदार वल्लभभाई पटेल के स्टेच्यू पर माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर रथ का स्वागत किया सर्व समाज द्वारा चरण पादुका की पूजा की गई
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोगों ने “जय सरदार, सबके सरदार” के नारों के साथ एकता और राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदान को याद किया।
इस अवसर पर “सरदार एकता यात्रा” के माध्यम से गुजरात से मध्यप्रदेश तक राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया।




