बामनिया नगर के प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखीं नगर विकास की मांगें, मांगों पर स्वीकृति का दिया आश्वासन..

#Jhabuahulchul
बामनिया@जितेंद्र बैरागी
बामनिया नगर में लंबे समय से लंबित मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण एवं बैडमिंटन हॉल निर्माण की मांग को लेकर नगर का प्रतिनिधि मंडल महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया से मिला।
प्रतिनिधि मंडल ने नगर विकास से जुड़ी विभिन्न मांगों का आवेदन मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। मंत्री निर्मला भूरिया ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए मौखिक रूप से स्वीकृति प्रदान की तथा शीघ्र ही आवश्यक राशि उपलब्ध कराकर कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया।प्रतिनिधियों ने बताया कि मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण से नगर की व्यवस्था में सुधार होगा, जिसमें नलकूप खनन,पौधारोपण,वॉल बाउंड्री, वहीं बैडमिंटन हॉल के निर्माण से युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप मांडोत, संजय लुणावत, मनोज जैन, लोकेंद्र कटकानी, सोनू अग्रवाल, जीवन सिंह पवार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




