बामनिया
बामनिया में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत।

#Jhabuahulchul
बामनिया@जितेंद्र बैरागी
बामनिया में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार पेटलावद रोड पर रात करीब 9 से 10 बजे के बीच एक बाइक सवार पाटडी नदी के पुल बनी रेलिंग से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बामनिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक जितेन्द्र पिता हीरालाल बर्मन रूपगड बताया जा रहा हे।



