थांदला

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से Exclusive: ‘एक भी प्रतिबंधित वाहन दिखा तो…’ सुनिए बढ़ती दुर्घटनाओं पर थाना प्रभारी अशोक कनेश ने क्या दी खुली चेतावनी…

#Jhabuahulchul 

थांदला@आयुष पाटीदार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर अब पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। हादसों पर लगाम लगाने के लिए एक्सप्रेसवे पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जहाँ एक तरफ वाहनों की कड़ाई से चेकिंग की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ लोगों को रोककर समझाइश भी दी जा रही है ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

प्रशासन ने एक बार फिर साफ किया है कि इस 8-लेन एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के लिहाज से दो पहिया, तीन पहिया, ट्रैक्टर और स्कूटर जैसे वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इन वाहनों को एक्सप्रेसवे पर चलने की बिल्कुल भी अनुमति नहीं है।

इस पूरे चेकिंग अभियान की कमान खुद थाना प्रभारी अशोक कनेश संभाल रहे हैं। थाना प्रभारी अशोक कनेश द्वारा 8-लेन एक्सप्रेसवे पर लगातार चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को सख्त हिदायत दी जा रही है। उन्होंने साफ लहजे में कहा है कि अगर इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन किया गया, तो पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुनिए इस वीडियो में क्या कहा थाना प्रभारी अशोक कनेश ने…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!