एक्शन में SDM भास्कर गाचले: ग्राउंड जीरो पर औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था पर कसा शिकंजा, जनगणना को लेकर दिया खास संदेश…

थांदला@आयुष पाटीदार
शुक्रवार को थांदला के SDM भास्कर गाचले एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर विभिन्न शासकीय संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय एवं आईटीआई संस्थान का दौरा कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान SDM गाचले ने शिक्षा व्यवस्था, संसाधनों की उपलब्धता और साफ-सफाई पर विशेष फोकस किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं बेहतर स्तर पर सुनिश्चित की जाएं।
इसके साथ ही SDM भास्कर गाचले ने क्षेत्र में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेकर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित भी किया।
कार्यक्रम के दौरान SDM ने एक अनूठी पहल करते हुए स्वयं की जनगणना कराई और आमजन को भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है, इसलिए हर नागरिक का इसमें सहयोग अनिवार्य है।




