पेटलावद

पेटलावद की अनुषी बरबेटा ने 94% अंक प्राप्त कर तहसील में प्रथम स्थान हासिल किया…

पेटलावद@डेस्क रिपोर्ट 

पेटलावद के बेटी अनुषी बरबेटा ने CBSE कक्षा 10वीं परीक्षा में 94% अंक प्राप्त कर पेटलावद तहसील में प्रथम स्थान हासिल करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से नगर एवं आसपास के क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

अनुषी, रिंकन संजय बरबेटा की सुपुत्री हैं एवं सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल पेटलावद की होनहार एवं मेधावी छात्रा हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह सफलता अर्जित की है।

अनुषी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता-दादी, स्कूल परिवार एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि उन्हें निरंतर मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके कारण वे इस मुकाम तक पहुंच सकीं। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच उनके सफलता के मुख्य आधार रहे।

विद्यालय के प्रबंधक फादर मनोज एक्का ने अनुषी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह छात्रा की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का उत्कृष्ट परिणाम है। उन्होंने इसे विद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि संस्था सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

अनुषी की इस उपलब्धि पर नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजजनों, स्कूल परिवार एवं परिजनों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!